सैलरी स्लिप कैसे निकाले

आप भी मानव सम्पदा में अपनी सैलरी स्लिप देखें व डाउनलोड करें।

साथियों नमस्कार!

यदि आप भी अपनी सैलरी स्लिप देखना या डाउनलोड करना चाहते हैं तो अब आप आसानी से ऐसा कर पाएंगे। सबसे पहले आप नीचे मानव सम्पदा के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए। मानव सम्पदा ओफ्फिशल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया है। क्लिक करके आप directly मानव सम्पदा पर पहुच जायेंगे।👇

मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश ऑफिसियल वेबसाइट

अब आपको वेबसाइट कुछ इस तरह से दिख रही होगी।👇

आप आपको निम्न चित्रानुसार 3 डॉट्स पर क्लिक करना है। किसी-किसी मे 3 डॉट्स के स्थान पर तीर का चिन्ह दिख रहा होगा, तो आपको तीर के चिन्ह पर क्लिक करना है।👇

जैसे ही आप 3 डॉट्स पर क्लिक करेंगे, आपके पेज पर कुछ options दिखेंगे। नीचे चित्र में देखें। अब चित्रानुसार आप Desktop Site के सामने दिख रहे बॉक्स पर टिक करेंगे।

👆अब आपको ऊपर के चित्रानुसार eHRMS Login पर क्लिक करेंगे। क्लिक करते ही एक new स्क्रीन दिखने लगेगी। नीचे चित्र में देखें 👇

अब आपको User Department में अपना Department सेलेक्ट कर लेना है।

उसके बाद User Id में अपना मानव सम्पदा की Id डालनी है। मानव सम्पदा की Id आपको विभाग द्वारा मिली होगी।

Password में अपने मानव सम्पदा का password डालें।

Captcha Text में आपको रंगीन आयात में दिख रहे code को वैसे ही same अक्षर व चिन्ह में डालना है जैसे वह दिख रहा है।

सबसे लास्ट में आप नीचे दिए Login पर क्लिक करेंगे।

लॉगिन करने के बाद आपको इस तरह का पेज दिखेगा👇

अब आपको ऊपर के चित्रानुसार Payroll पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपको न्यू पेज दिखेगा 👇

अब आपको ऊपर के चित्रानुसार Salary Slip पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही न्यू पेज खुलेगा। 👇

अब आपको जिस वर्ष और महीने का सैलरी स्लिप लेना चाहते हैं, उसको सलेक्ट करके नीचे Submit पर क्लिक करेंगे। क्लिक करते ही आपकी सैलरी स्लिप आपके सामने आ जायेगी। जो कुछ इस तरह दिखेगी।👇

अब आप ऊपर बाएं कोने में दिए download पर क्लिक करके अपनी सैलरी स्लिप को डाउनलोड कर लीजिए।पोस्ट अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए। धन्यवाद।

 

Leave a Reply